Monday, November 11, 2024

सूरज पर दिखे 6 सन स्पॉट, एनएएस इंटर कॉलेज में छात्रों ने देखे सूरज पर धब्बे

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सोमवार को सूरज पर 6 सन स्पॉट दिखाई दिए। एनएएस इंटर कॉलेज में छात्रों ने सूरज पर ये धब्बे देखे। एक धब्बे का आकार इतना बड़ा था कि उसमें 100 पृथ्वी समा सकती हैं। एक लाइन में 6 सन स्पॉट दिख रहे थे।

वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने बताया कि जब सूरज में जिस स्थान पर तापमान कम हो जाता हैं, तब उस स्थान का प्लाज्मा बाहर निकल जाता है, क्योंकि उसके चुंबकीय बंध खुल जाते हैं। आज एनएएस इंटर कॉलेज में 5 इंची इक्वेटोरियल सेलेस्टरॉन टेलीस्कोप से दिखाया गया। कक्षा 7, 8, 9 के छात्रों सहित प्रधानाचार्य आभा शर्मा, वीके ध्यानी, पुष्पेंद्र कुमार, चरण सिंह, मोहन लाल, सोनिया सहित पूरा विद्यालय परिवार ने देखा।

No comments:

Post a Comment