Saturday, November 16, 2024

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 44 शिकायतें, 05 का किया निस्तारण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 44 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा, आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, एमडीए, राजस्व, पुलिस से संबंधित प्रकरण तथा चकरोड, भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने इत्यादि प्रकरणों पर 44 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके शिकायती व प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी। इस अवसर पर एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम सदर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment