Thursday, November 14, 2024

16 नवम्बर को मुजफ्फरनगर आएगी राज्य महिला आयोग की सदस्या संगीता जैन

 


अंकित जैन

नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्या बनने के बाद सुश्री संगीता जैन अग्रवाल प्रथम बार मुज़फ्फरनगर आएगी। उनके आगमन पर सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा।

प्रधानाचार्य वीएस वर्मा ने बताया कि राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता जैन अग्रवाल के मुज़फ्फरनगर आगमन पर 16 नवम्बर को प्रातः 9:30 बजे सरकुलर रोड स्थित जेवी पब्लिक स्कूल में उनका नागरिक सम्मान किया जाएगा, जहां उनके द्वारा बालिकाओं, महिलाओं व समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्ग की समस्यायें भी सुनी जाएगी। कार्यक्रम में आमजन विशेषकर महिलाएं आमन्त्रित हैं। कार्यक्रम में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की पूर्व सदस्य मनीषा गोयल, स्वागताध्यक्ष की भूमिका में रहेंगी, जबकि इन्जीनियर्स क्लब के सचिव इं. बसन्त कुमार गोयल कार्यक्रम के संयोजक होंगे।

No comments:

Post a Comment