Wednesday, October 2, 2024

विकास कार्यों की मांग को लेकर सपाइयों ने दी चेतावनी, ज्ञापन सौंपा


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को अल्पसंख्यक बस्तियों के रास्तों की स्थिति के बदहाल को लेकर ज्ञापन दिया गया, साथी ही तीन महीने का समय दिया गया, अगर रास्तों के कार्य नहीं होते है तो समाजवादी लोग जनता के साथ मिलकर अनिश्चित काल धरना देने का काम करेंगे। ज्ञापन में वरिष्ठ नेता अफजाल सैफी, डॉ. कय्यूम अली, बीनू अहमद, शान मोहम्मद अल्वी, वसीम अब्बासी, मेहराज अल्वी, नदीम इदरीशी, काशिफ कुरैशी, अनश ख्वाजा, फिरोज खान, अय्यूब कुरैशी, शाकिब मलिक, मुन्नवर अब्बासी, दानिश, अरशद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment