Wednesday, October 30, 2024

अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने रिलीज किया गीत का पहला पोस्टर

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। अत बंदे फिल्म प्रॉडक्शन हाउस ने हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून और ऋषिकेश में पंजाबी व हिंदी एल्बम शूट की थी। जिसका पहला कमिंग सुन पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिस गीत को लिखा और कंपोज गायक कंपोजर राहुल पासी ने किया है। गायिका श्वेता सिंह श्रेया ने गाया है, जल्दी ही इन गीतों में से एक गीत इंडस्ट्री के बड़े लेबल पर देखने को मिलेगा।
इस गीत का नाम ब्राउन कुड़िये होगा। जिसके मुख्य कलाकार बंटी यादव और अनुष्का रहे। यह गीत अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना है। इसका निर्देशन द लेजेंड्स आर एम एस ने किया है। लाइन प्रोडक्शन विराट सहारनपुरिया व कोरियोग्राफी गुरमीत दीवान व टिंकू वैद ने किया है। इस गीत का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका है, जल्द ही यह गीत दर्शकों के बीच आएगा। दिवाली के अवसर पर अत बंदे फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने इस गीत का पहला पोस्टर रिलीज किया। 

No comments:

Post a Comment