Thursday, October 10, 2024

हर किसी में राम है, हर किसी में रावण: सौरभ जैन सुमन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। अमेरिकन किड्स साकेत में मनाया गया विजय दशमी पर्व। नन्हे मुन्ने बच्चे श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता एवं दशानन के वेश में स्कूल पहुंचे। सभी ने माईक पर छोटे छोटे संवाद बोलकर रामायण के महत्व को जाना।

स्कूल निदेशक क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को रामायण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति के भीतर राम भी हैं और रावण भी। बस अपने विवेक से हमें किसे जागृत करना है ये सोचना है। उन्होंने बताया, रावण महा तपस्वी थे किंतु उनके मन में पाप था, नारी का सम्मान नही जानते थे इसलिए श्री राम के हाथों उनका वध हुआ। इस आयोजन में स्कूल की सेंटर हेड सोनिया तिवारी ने लीड किया। प्रिंसिपल निरुपमा लाल ने बच्चों को एक्ट के माध्यम से रामायण का पाठ पढ़ाया।

No comments:

Post a Comment