Saturday, October 12, 2024

पूजन, नमन, वंदन कर किया शस्त्र पूजन का कार्यक्रम

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विजयदशमी पर सनातनी हिंदुओ द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र एव माता महाकाली का पूजन नमन वंदन कर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया।

भगवान श्री रामचंद्र एव माता महाकाली के जयकारे लगाते हुए असत्य पर सत्य की बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी के पर्व पर सनातनी हिंदू एकता हिंदू हितों के प्रचार एव प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिए। कार्यक्रम में किशोर पहाड़ी, गुरुदेव बाबा गोरवनाथ, रविंद्र ध्यानी, बबलू पंडित, विकाश भारद्वाज, शिवम कुमार, संदीप राव, रोहित सोनकर, ठाकुर डालचंद, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment