Monday, October 14, 2024

सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला: छात्राओं को समय निष्ठा के बारे में बताया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला के चौथे दिवस में सोमवार को छात्राओं को समय निष्ठा के बारे में बताया गया। इस बारे में उन्नति फाउंडेशन से महाविद्यालय में उपस्थित हुए शिक्षक ने विस्तार से बताया।

कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को प्रभावी तरीके से अपने परिवार का परिचय देने का अवसर प्रदान कर तत्पश्चात उनकी गलतियों को सुधारने का प्रयास किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवन शैली के संदर्भ में व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि समस्या कभी भी आ सकती है, पर सकारात्मक विचारधारा को अपनाकर हम हर मुश्किल से बाहर आ सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि समय निष्ठा सिर्फ़ विद्यार्थी जीवन में नहीं, बल्कि जीवन प्रयंत चलने वाली निरंतर प्रक्रिया है। इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ के अन्य समिति सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment