Monday, October 14, 2024

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता किशोर वाल्मीकि

 


रवि गौतम

लखनऊ। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ के सपा केंद्रीय कार्यालय पर मिलकर हस्तिनापुर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

हस्तिनापुर से चाँदपुर टूटे संपर्क मार्ग बाढ़ से किसानों की फ़सलों की हुई नुक़सान, ग्राम नगली ईसा के सामने अंडर पास की माँग, ग्राम कुंडा के पास गंगा नदी के कटान सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कहा, किशोर वाल्मीकि आप हस्तिनापुर विधानसभा में ऐसे ही मेहनत करते रहो और समाजवादी पार्टी को मज़बूती प्रधान करते रहो, समाजवादी सरकार बनने पर हस्तिनापुर विधानसभा की सभी माँगों को तत्काल पूरा किया जाएगा। इस मौके पर नैमुद्दीन ख़ान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment