शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। थाना इंचौली स्थित सैनी बिजली घर पर तैनात जेई राजपाल पर दिन दहाड़े तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फ़ायरिंग कर दी, जिसमें जेई ने कमरे के अंदर छिपकर अपनी जान बचायी। जेई पर क़रीब तीन राउंड फ़ायर किए गए।
बिजली घर पर तैनात जेई राजपाल के अनुसार, वह इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गाँव में प्रियांशु पुत्र रविन्द्र के कोलू पर बिजली चोरी की सूचना पर गए थे। उन्होंने बताया कि कोलू पर चोरी की बिजली चल रही थी, जिसको लेकर वह विद्युत कर्मचारियों के साथ मे कोलू पर गए थे, लेकिन वहाँ भी बिजली विभाग के जेई और सभी कर्मचारी के साथ में अभद्र व्यवहार किया गया, जिस कारण वह वहाँ से लौट आए और बिजली घर पर आकर बैठ गए, कुछ देर के बाद दिनदहाड़े प्रियांशु ने अपने दो अज्ञात दोस्तों के साथ तमंचे लेकर पहुँचा और बिजली घर पर बैठे जेई राजपाल पर फ़ायरिंग कर दी, जिसमें जेई राजपाल बाल बाल बचे। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की, पुलिस को मौक़े से एक खोखा भी बरामद हुआ। वहीं जेई ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी बिजलीघर पर एक फ़ायरिंग की घटना क्रम हो चुकी है। उसके बाद फिर दुबारा यह घटना क्रम हुआ है। फ़िलहाल जेई की तरफ़ से इन लोगों ख़िलाफ़ थाने में तहरीर दे दी गई है।
वहीं बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों का कहना था कि इससे पूर्व भी बिजलीघर के कैशियर पर पास के ही गाँव के युवक ने बिजली घर में घुसकर फ़ायरिंग की थी, उस पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब उसके बाद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गया है कि आज फिर बिजलीघर पर तैनात जेई पर एक युवक ने ताबड़ तोड़ फ़ायरिंग कर दी।
No comments:
Post a Comment