Tuesday, October 29, 2024

फ्लोरा डेल्स में बच्चों ने मनाया दिवाली उत्सव


मयंक अग्रवाल 
मेरठ। फ्लोरा डेल्स स्कूल मुरारीपुरम( स्थित गढ़ रोड) में दिवाली का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या कुसुम गोयल ने दीप जलाकर लक्ष्मी गणेश जी के पूजन द्वारा की गई। बच्चों ने इस उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्री राम लक्ष्मण और सीता जी की सवारी निकाली गई। प्रधानाचार्या ने श्री राम का तिलक किया और बच्चों के साथ पटाखे चलाए। अंत में बच्चों को दीपावली की बधाई देते हुए सावधानी पूर्वक पटाखे चलाने का निर्देश दिया। 

No comments:

Post a Comment