Wednesday, October 9, 2024

मौसम बदलते ही तेजी से फैल रहा वायरल बुखार


रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मौसम में बदलाव के साथ तेजी से वायरल बुखार फैल रहा है। खास बात ये है कि मरीजों में डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। तेज बुखार और खांसी के साथ प्लेटलेट्स गिर रही है, लेकिन जांच में डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव नहीं आ रहा है। बुखार ठीक होने के बाद खांसी और कमजोरी 15 से 20 दिन तक परेशान कर रही है।  

सीएचसी पर प्रतिदिन सुबह से ही बुखार के मरीजों की भारी भीड़ लग जाती है। बुधवार को बड़ी संख्या में बुखार और खांसी के मरीजों पहुंचे। बुखार 104 तक जा सहा है। खांसते खांसते लोगों का दम फूल रहा है। प्लेटलेट्स गिरकर एक लाख से नीचे तक पहुंच रही है। डॉक्टर सरित तोमर का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि प्लेटलेट्स गिर रही है तो डेंगू है। वायरल बुखार, मलेरिया और आंटी इम्यून बीमारी में पलेटलेट्स गिर जाती है। अधिकतर मरीजों में यह देखने को मिल रहा है कि प्लेटलेट्स डेंगू के कारण नहीं, अन्य कारणों से गिर रही है। इसलिए प्लेटलेट्स गिरे तो घबराएं नहीं। बुखार के मरीज पांच से सात दिन में ठीक हो रहे है।

दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका सिंघल ने बताया, ओपिडी में बच्चों के दांत खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं। अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बच्चों को जंक फूड व ट्रॉफी चॉकलेट से परहेज रखें तथा बच्चों के साथ परिवार के लोग भी नियमित ब्रश करने की आदत डालें। दांत स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ शरीर के लिए दांट भी महत्वपूर्ण हैं।

No comments:

Post a Comment