नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार व हत्या के विरोध मे आमरण अनशन पर बैठे मेडिकल कॉलेज कलकत्ता के चिकित्सकों के समर्थन मे नेशनल आई एम ए द्वारा जूनियर डॉक्टर नेटवर्क और मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान मे मंगलवार को एक दिवसीय देशव्यापी भूख हड़ताल का आवाहन किया गया है।
सचिव डॉक्टर सुमित उपाध्याय, मेरठ में भी मंगलवार को आई एम ए मेरठ व एल एल आर एम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर नेटवर्क और मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क संयुक्त रूप मेडिकल कॉलेज परिसर मे लाला लाजपत राय की मूर्ति के सामने प्रातः ६:०० बजे से साँय ६:०० बजे तक एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहेंगे । साथ में सुबह ९:३० बजे प्राचार्य मेडिकल कॉलेज को ज्ञापन भी प्रेषित करेंगे। इस अवधी प्रातः ६:०० बजे से साँय ६:०० बजे तक के दौरान मेडिकल छत्रों द्वारा पठन-पठान व चिकित्सालय में मरीजो की कार्य में कोई बाधा नहीं आयेगी।
No comments:
Post a Comment