Thursday, October 3, 2024

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में शासन के निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय रोड सेफ़्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ  का आयोजन किया गया। 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का विषय है, सभी को इसके नियमों का ज्ञान होना  चाहिए और अपने आस पास एवं घर परिवार के लोगों को भी इन नियमों से परिचित कराना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े को सफल बनाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय रोड सेफ़्टी क्लब प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। 

आयोजन में एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेविकाओं सहित 48 छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में एनएसएस प्रभारी प्रो. स्वर्णलता कदम, डा. पूनम भंडारी, डा. मंजू रानी, डा. आवेश कुमार, डा. नेहा सिंह, डा. सोशल का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment