Saturday, October 12, 2024

विजयदशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन का आयोजन

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। शनिवार को विजयदशमी के अवसर पर हिंदू संगठन द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र एव माता महाकाली को नमन व वंदन कर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। भगवान श्री रामचंद्र एव माता महाकाली के जयकारे लगाते हुए असत्य पर सत्य की बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी के पर्व पर हिंदू एकता व हिंदू हितों के प्रचार एव प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में किशोर पहाड़ी, रविंद्र ध्यानी, बबलू पंडित, विकाश भारद्वाज, शिवम कुमार, संदीप राव, रोहित सोनकर, ठाकुर डालचंद , कृष्ण कुमार, संतोष कुमार जी, आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment