Breaking

Your Ads Here

Monday, October 21, 2024

विद्यार्थियों को तंबाकू न सेवन करने की दिलाई गई शपथ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कस्बा किठौर स्थित किठौर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को तंबाकू न सेवन करने व अन्य को भी ना प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को तंबाकू से बने सभी उत्पादों से होने वाली बीमारियों के बारे में भी व्यापक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर ने सभी बच्चों को बताया कि हमें तंबाकू का कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए तंबाकू जानलेवा होता है। उक्त कार्यक्रम में सभी अध्यापक, अध्यापिका, जनपद सलाहकार मोहित भारद्वाज, विनय शर्मा प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here