Monday, October 14, 2024

असीलपुर-आसिफाबाद मार्ग खस्ताहाल, शिकायत के बाद भी विकास शून्य

 


रवि गौतम

परीक्षितगढ़। केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही सड़कों को गड्ढा मुक्ति के दावे कर रही हो, मगर हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक में असीलपुर-आसिफाबाद मार्ग पिछले लगभग 7 वर्षों से बदहाल पड़ा है।

इस क्षेत्र से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री आते रहते हैं, आमजन के साथ-साथ छात्राएं भी इन पथरीली राहों पर रेंगने को मजबूर हैं, लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं, इस मार्ग पर दर्जनों गांव कोठरा, असिलपुर, सालौर, रसूलपुर, पनाह, छुछाई, महमदपुर गढ़ी, गेसूपुर, समसपुर आदि ग्रामीणों का आवागमन  होता रहता है, सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग की दुर्दशा देख इस संबंध में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली के द्वारा उप जिलाधिकारी मवाना अंकित कुमार को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, जिसमें लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर कार्यवाही की बात कही। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली ने कहा है कि यदि मार्ग पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

No comments:

Post a Comment