Thursday, October 3, 2024

आवारा पशुओं के विरुद्ध कैंट बोर्ड का अभियान जारी, 16 गायों को नगर निगम गौशाला भेजा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कैंट क्षेत्र स्थित लेखा नगर व डबल गेट सेना के इलाकों से 16 गौवंश को पकड़ कर नगर निगम गौशाला भेजा गया। 

गुरुवार को मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह तोमर ने बताया,  कैंट बोर्ड द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य मुख्य अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधीक्षक राजेश जाॅन के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया आज 16 गायों को पकड़ कर नगर निगम के गोशाला में पहुंचाई गई है। इस अभियान में कैंट बोर्ड राजस्व अनुभाग के विजेन्द्र चौधरी, मुन्दर, रवि कुमार के साथ दैनिक वेतनभोगी व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। कार्यालय सुपरीटेंडेंट ने पशु मालिकों को कड़ी चेतावनी दी कि अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें, उन्होंने कहा आवारा पशुओं को पकड़ने कार्य रात में भी चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment