Thursday, October 10, 2024

एक दिन की डीएम बनी 12वीं की टॉपर राम्या सिंघल


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नवरात्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को डीएम दीपक मीणा ने केएल स्कूल की 12वीं क्लास की टॉपर रही राम्या सिंघल को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया है। इस दौरान राम्या ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याओं को सुना तथा उनका निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान डीएम दीपक मीणा भी एक दिन की डीएम राम्या के साथ ही अलग कुर्सी पर बैठे रहे तथा उन्हे शिकायतों के निस्तारण के लिये गाइड करते रहे।

No comments:

Post a Comment