Sunday, September 22, 2024

सेना के जवान हार्ट अटैक से मौत, देर शाम सिनौली पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शाहिद खान 
नित्य संदेश, बागपत। सिनौली गांव निवासी सेना के जवान अमित मान उर्फ पवन (44) पुत्र राजू की पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की मौत से परिजन गमगीन हैं। रविवार देर शाम जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सेना के जवान अमित मान की ड्यूटी पंजाब में जाट रेजीमेंट में चल रही थी। अमित मान 2004 में सेना में भर्ती हुआ था। शनिवार शाम वह ड्यूटी से अपने कमरे में लौट रहा था, तभी अचानक हार्ट फेल से अमित की मौत हो गई। सेना में तैनात कुछ जवान अमित को लेकर नजदीकी अस्पताल में भी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार की देर शाम सेना के जवान अमित का पार्थिव शरीर लेकर उनके घर पहुंचेंगे।

No comments:

Post a Comment