Friday, September 27, 2024

जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण

 

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा द्वारा जिला कारागार तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा महिला बैरक, स्वास्थ्य केन्द्र, भोजनालय, स्टॉक रजिस्टर, आदि का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में समस्त रजिस्टरो का अवलोकन किया। उन्होंने किशोरों से वार्ता की तथा सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment