Sunday, September 15, 2024

शहर की सड़कें टूटी-फूटी, जगह-जगह जलभराव, ये कैसा स्मार्ट सिटी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहर में जगह-जगह गंदगी और दुर्घटना जनित खतरनाक गड्ढों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई सामाजिक संगठनों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान खींचा है। सड़कों के बुरेहाल की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर की है, ताकि जिला प्रशासन की आंख पर पड़े पर्दे हट सके। इस दौरान बड़े-बड़े गड्ढों और टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत की मांग की गई है।

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के मीडिया प्रभारी रविंद्र ध्यानी ने बताया, प्यारेलाल महिला चिकित्सालय के अंदर एवं बाहर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया वायरल जनित जैसे मच्छरों से भरे गंदे पानी का भराव है। महिला अस्पताल प्यारेलाल के बाहर, सामने आस-पास एवं छतरी वाले पीर के आस-पास, खैर नगर चौराहे की तरफ बड़े-बड़े खतरनाक कई-कई गड्ढे बने हुए हैं। सड़के टूटी फूटी हुई है, जबकि सड़के अभी नई बनी है। हालात बेहाल है, खस्ताहाल स्थिती भयावाह है। आए दिन इन गड्ढों में पानी भरा होने के कारण ई रिक्शा में बैठी सवारियां, दो पहिया वाहन चालक, रिक्शा चालक सवार गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। स्थिति बेहद खराब है। बताया कि नगर निगम के अधिकारियों, जिलाधिकारी, कमिश्नर, पीडब्लयूडी के अधिकारियों, समस्त मेरठ के विधायक, सांसद एवं मंत्री से साफ-सफाई करवाने और गड्ढों को तुरंत अविलंब भरवाने की मांग की है।




No comments:

Post a Comment