Sunday, September 15, 2024

मशहूर पंजाबी अनिभेता की हुई बाईपास सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

 


-लंबे अरसे से हाई ब्लड प्रेशर के हैं मरीज, इसी साल पता चला कि ब्लॉकेज हैं उन्हें

नित्य संदेश ब्यूरो

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी अभिनेता जसविंदर भल्ला काफी अरसे से बीमार चल रहे हैं. ​इसी साल जब उन्हें स्ट्रोक आया तो मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया. जांच में पता चला कि उन्हें ब्लॉकेज की समस्या है. जबकि पिछले 30 साल से वो हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं. ब्लॉकेज का पता चलने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी बाईपास सर्जरी करने का फैसला लिया. इस वजह से उनके मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती करना पड़ा. जहां उनकी बाईपास सर्जरी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. रमाकांत पांडा ने की और फिर अस्पताल ने उन्हें छुट्टी भी दे दी है.

सूत्रों के मुताबिक, वे 30 साल से हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित थे. इसके चलते अगस्त के महीने में उन्हें स्ट्रोक आया. जब वो अस्पताल आए तो जांच के बाद पता चला कि ब्लॉकेज की शिकायत है. इस वजह से उनकी एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में डॉ. रमाकांत पांडा और उनकी टीम को उनकी बाईपास सर्जरी करनी पड़ी. वो अब बीमारी से उभर चुके हैं. पहले से काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. इसके चलते उन्हें अस्पताल से भी डिसचार्ज कर दिया गया है. 4 मई 1960 को जन्में जसविंदर भल्ला एक भारतीय अभिनेता और हास्य अभिनेता हैं, जो पंजाबी सिनेमा में काम करते हैं. उन्होंने 1988 में छनकटा 88 से एक हास्य अभिनेता के रूप में अपना पेशेवर करियर शुरू किया और दुल्ला भट्टी फिल्म से अभिनेता बन गए.



उन्हें उनकी कॉमेडी सीरीज़ छनकटा और विभिन्न पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. वह हमेशा अपनी फिल्मों में टैगलाइन का उपयोग करने और उनके माध्यम से फिल्मों में एक कॉमिक टच लाने के लिए मशहूर हैं. वह स्टेज एक्ट भी करते हैं और अपने स्टेज शो नॉटी बाबा इन टाउन के लिए कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के दौरे कर चुके हैं. भल्ला और उनके दो सहपाठियों का 1975 में ऑल इंडिया रेडियो के लिए चयन हुआ. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक छात्र के रूप में, भल्ला ने विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में हास्य प्रदर्शन किया था.

No comments:

Post a Comment