Wednesday, September 18, 2024

उत्साह के साथ निकली श्री जिनेन्द्र देव की रथयात्रा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सदर दुर्गाबाड़ी स्थित जैन मंदिर से श्री जिनेन्द्र देव की रथयात्रा भव्य रूप से निकाली गई। दो स्वर्ण रथों में भगवान महावीर एवं शांतिनाथ जी की प्रतिमाएं विराजमान की गई। ख्वासी बनकर जतिन जैन भगवान को लेकर रथ में बैठे। वहीं राजीव जैन एवं परिवार ने सारथी के रूप में श्री जिनके मुख्य रथ का संचालन किया।



कवि सौरभ जैन सुमन ने जानकारी दी कि बरसात के बावजूद रथयात्रा के साथ सैंकड़ों श्रद्धालू नन्हे पैर चले। उन्होंने बताया कि बोलियों के समय उन्होंने विधान में बैठे लोगों को नियम दिलवाया था, कि रथ के साथ नंगे पैर चलना है। इसी कारण बहुतायत में श्रद्धालू साथ थे। रथयात्रा में कमल रथ, एरावत हाथी रथ, बैंड बाजे, नपीरी सम्मिलित रहीं। प्रातः 10.30 बजे रथयात्रा दुर्गाबाड़ी जैन मंदिर से शुरू हुई, गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार, चौक बाजार, सर्राफा बाजार, ढोलकी मोहल्ला, थाना सदर बाजार होते हुए दालमंडी तिराहा, सब्जी मंडी चौक, धनेश्वर चौक, आबूलेन होते हुए ऋषभ अकादमी पहुंची। वहां श्री जी का अभिषेक किया गया। रथयात्रा में मुख्य रूप से कवि सौरभ जैन सुमन, प्रेम चंद जैन, विनोद कुमार जैन, विधानाचार्य पवन जैन, जिनेन्द्र जैन, अनिल जैन बंटी, रितेश जैन, अंकुर जैन, सचिन जैन, टिंकल जैन, अक्षत जैन, निकुंज जैन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment