Tuesday, September 17, 2024

रथ यात्रा से पूर्व मृदुल जैन पूर्ण हिसाब का विवरण दें, अन्यथा रथ के आगे करूंगा आत्मदाह: सौरभ जैन सुमन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जैन समाज सदर में बड़ा घोटाला सामने आने से कवि सौरभ जैन सुमन आहत है। उन्होंने कहा, कल 18 सितंबर को निकाली जाने वाली रथ यात्रा तब शुरू होगी जब मृदुल जैन पिछले तीन वर्षों का पूर्ण हिसाब का विवरण मंदिर में टांग देंगें, यदि ऐसा नहीं होता है तो कवि सौरभ जैन सुमन रथ के सम्मुख आत्मदाह कर प्राण त्याग देंगे।

ज्ञात हो सदर मेरठ की प्राचीन जैन मंदिर समिति को संजय जैन सीए ने न्यायालय में चुनौती देकर भंग करवाया है। रंजीत जैन जो समिति के अध्यक्ष थे उन्हें दोषी पाकर दो वर्ष की न्यायिक जेल की सजा दी गई थी। ऐसे में जैन समाज की पूर्ण समिति भंग हो गई थी। किंतु इस मध्य मृदुल जैन समाज के तमाम आयोजनों को देखते तो एवं आने वाली धन राशि को एकत्र करते रहे। इस बात का प्रेम चैन जैन सर्राफ ने अनंत चतुर्दशी को सार्वजनिक सभा में विरोध किया तो समाज उनके पक्ष में आ गई। तय हुआ की समाज पांच पंच दे जो तय करेंगे की आगामी वैकल्पिक समिति में ग्यारह लोग कौन होंगे।
कवि सौरभ जैन सुमन ने अपने उद्घोष में कहा कि वो समाज दिशा हीन होता है जिसके पास नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले लीडर न हों। उन्होंने कहा कि वो समाज की सेवा के लिया चौबीस घंटे उपलब्ध हैं। कल यदि बात नही मानी गई तो रथ के आगे आत्मदाह करेंगे 

No comments:

Post a Comment