Saturday, September 21, 2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सरधना में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

 


जिलाधिकारी ने विकास खंड सरधना में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 113 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने कहा कि आमजन कि शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड सरधना में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम मीठेपुर के प्रधान परमेन्द्र सिंह तथा ग्राम अल्लीपुर के प्रधान तेजवीर सिंह को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, एमडीए, राजस्व, पुलिस से संबंधित प्रकरण तथा चकरोड, भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाईश कराने इत्यादि प्रकरणों पर 113 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके शिकायती व प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्यकान्त त्रिपाठी, एसडीएम सरधना महेश दीक्षित, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment