Sunday, September 15, 2024

जाकिर कॉलोनी घटना: सरकार द्वारा हर संभव मदद कराने का दिया आश्वासन: सोमेन्द्र तोमर

 


-ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना लोहियानगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नम्बर सात में शनिवार को बारिश के चलते तीन मंजिला जर्जर मकान ढह गया। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। सरकार द्वारा हर संभव मदद कराई जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष चपराना, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता यूनुस सैफी, जिशान, हर्षित त्यागी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment