Monday, September 2, 2024

शास्त्री नगर में चलाया सदस्यता अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नई सदस्यता ग्रहण कर भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऊर्जा राज्यमंत्री डा० सोमेंद्र तोमर ने शास्त्रीनगर मंडल के ए०ब्लॉक शास्त्रीनगर में बूथ नंबर 327 (अपने स्वयं के बूथ) पर कार्यकर्ताओं के साथ डोर-2-डोर संपर्क कर भाजपा के नए सदस्य बनाए और उन्हें भाजपा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, महानगर उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल, स्थानीय पार्षद सतपाल मास्टर, बूथ अध्यक्ष प्रभात गुप्ता सी०ए०, मंडल महामंत्री तपन गोयल आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment