Wednesday, September 18, 2024

परीक्षितगढ़ में हुई सदभावना फाउंडेशन की स्थापना

 


रवि गौतम

परीक्षितगढ़। सदभावना फाउंडेशन की प्रथम मीटिंग में फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने तहसील मवाना की अध्यक्षा, समाज सेविका और शिक्षिका संगीता प्रजापति को नियुक्त किया है। मवाना निवासी मोहिनी वर्मा, रजनी अग्रवाल, रेखा सैनी, पूनम रुहेला, मंजू, रिंकू, निर्मल, ऋतु, आँचल, मंजू, और मुस्कान ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। कहा कि भावना शर्मा परीक्षितगढ़ की ब्रांड हैं, इनके साथ काम करने में हम खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगेl

यहां नगर में गांधारी गेट मोहल्ले में डॉ. अमित वर्मा के निवास स्थान पर सदभावना जाग्रति फाउंडेशन की प्रथम मीटिंग हुई, जिसमें इस फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया, ये फाउंडेशन समाज की सेवा के उद्देश्य से बनाया गया है, यह पूर्णरूपेण सामाजिक संस्था है, देश के गरीबों, असहाय, निर्बल, विकलांग, वृद्ध और बेरोजगार लोगों की मदद के लिए है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य अपने समाज के युवाओं को 6 महीने का प्रशिक्षण देकर रोजगार करके आत्मनिर्भर बनाना है, हमारे युवा हाथ के कारीगर बनकर अपने परिवार को पाल सकते है, इससे समाज में अपराध में कमी आएगी और युवा देश के विकास में सहायक सिद्ध होगाl फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है- महिला सुरक्षा और आत्म रक्षा प्रशिक्षण, कैरियर और पारिवारिक कौंसिलिंग, गौ सेवा, असहाय पशु पक्षियों का संरक्षण, प्रतियोगिताओं का आयोजन क़र प्रतिभाओं को पहचान क़र आगे बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण वृद्ध और अनाथ बच्चों को सहारा और स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता, गरीब कन्याओं के विवाह में मदद क़र हम खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे, अंत में डॉ. भावना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त क़र बताया कि फाउंडेशन को ओपनिंग नवरात्रों के तुरंत बाद होगी, क्योंकि महिलाएं इसमें व्यस्त रहती हैं।

No comments:

Post a Comment