Tuesday, September 17, 2024

शहीद हुए सूबेदार रामसिंह भंडारी के पुत्र को मिले नौकरी: शारदा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है, बताया कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में देश के लिए लडते-लडते देश के लिए शहीद हुए सूबेदार रामसिंह भंडारी के ईशापुरम निवास पर उनके पिता एवं परिजनों से मैं कल मिलकर आया, सूबेदार रामसिंह भंडारी की शहादत के बाद घर की सारी जिम्मेदारियां उनके इकलौते पुत्र सोलेन भंडारी पर आ गई है।

दिवागंत रामसिंह भंडारी की चार पुत्रियां एवं एक पु़त्र है, जिसमें दो पुत्रियां विवाहित है और दो पुत्री एवं एक पुत्र विवाह योग्य है, घर की सारी जिम्मेदारियां अब पुत्र सोलेन भंडारी पर आ गयी है। हमारा आपसे निवेदन है शहीद हुए रामसिंह भंडारी के परिवार का यह आग्रह है कि उनके बेटे सोलेन भंडारी को उचित स्थान पर नौकरी दी जाए, जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। इसके साथ-साथ परिवार का आग्रह है कि सैंट्रल एवं स्टेट की सरकार के द्वारा शहीद सूबेदार रामसिंह भंडारी को ज्यादा से ज्यादा धनराशि एवं अनेक सुविधाएं उनके परिवार को दी जाए।

No comments:

Post a Comment