Monday, September 23, 2024

कमिश्नरी पार्क में तीन दिवसीय अनशन पर बैठेंगे आप कार्यकर्ता



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कमिश्नरी पार्क पर आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 26, 27, 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर केंद्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों व निजी अस्पतालों/स्कूलों में हो रही लूट के खिलाफ मेरठ कमिश्नरी पार्क में तीन दिवसीय अनशन करेगी। उक्त जानकारी सोमवार को प्रेस नोट का जरिए जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, पश्चिम प्रांत महासचिव मनीष सिंह, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी द्वारा दी गई। इस संबंध में मंगलवार को प्रेस वार्ता भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment