Tuesday, September 17, 2024

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के केपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तुषार ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता स्कूल में क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप मवाना खुर्द रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें तुषार ने अंडर 14 का हुनर दिखाकर जीत हासिल की, जिसमें स्कूल के चेयरमैन दीपक भाटी, डायरेक्टर शशांक भाटी, प्रधानाचार्या बबीता राणा ने छात्र तुषार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

No comments:

Post a Comment