Thursday, September 19, 2024

पीड़ित परिवार को सपा प्रतिनिधि मंडल ने दिया 5 लाख रुपए का चेक

डॉक्टर कयूम खान
नित्य संदेश, मेरठ। जाकिर कालोनी में मकान गिरने से हुई 10 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचा। पीड़ित परिवार को प्रतिनिधि मंडल द्वारा 5 लाख रुपए का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई, इस मौके पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान, जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जानू चौधरी, डाक्टर कय्यूम अली, डाक्टर शकील सैफी, नदीम ईदरीशी, गुडडू चौधरी, आस मौहम्मद चौधरी, हाजी आमिर शाबरी, दानिश प्रधान, बीनू अहमद, शाकिब मलिक, चांद सैफी आदि एवं पार्टी शहर के सम्मानित जिम्मेदार साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment