Thursday, August 29, 2024

जिलाधिकारी ने किया आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा आईटीआई साकेत तथा कंकरखेडा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। 
वेयर हाउस में रखी गयी ईवीएम मशीनो का विधानसभावार सुरक्षित होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment