Friday, August 16, 2024

भाकियू इंडिया में महेंद्र सिंह बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष  संदीप तितौरिया के अनुमोदन से भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान के द्वारा महेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम महरोली परतापुर को भारतीय किसान यूनियन इंडिया मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए गए।

महेंद्र गुर्जर द्वारा संस्थापक अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए पूर्ण विश्वास दिलाया कि वह गरीब, किसान व मजदूर भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्षरत करते रहेंगे। उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय किसान यूनियन इंडिया की लोकप्रियता को किसानो व मजदूरों में बनाए रखने के साथ ही यूनियन व अध्यक्ष की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे!

इन्होंने दी बधाई
 रविंद्र रवि, शरद तुरैहा, सरदार अमनदीप सिंह, देव नागर,अंकुर चपराना, विकास ठाकुर, शिल्पी पटेल एडवोकेट, कासिफ मंसूरी, वासिम राहुल, प्रमोद सिघल, रिहान मेवाती, विनीत पवार, वासिम अल्वी, कपिल राज शर्मा, शशि पाल, पिंकी पबरसा आदि ने बधाई दी!

No comments:

Post a Comment