Friday, August 16, 2024

विजय भारद्वाज ने कवि नगर में चलाया जनसंपर्क अभियान

 


नित्य संदेश, ब्यूरो

गाजियाबाद। शुक्रवार को कवि नगर (गाजियाबाद विधानसभा-56) क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय भारद्वाज ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे जनता से मिले। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गौरतलब है कि विजय भारद्वाज भाजपा में पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा से जुड़े हुए हैं। उनका विधानसभा उम्मीदवार में टिकट मजबूत माना जा रहा है। उनको क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment