Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 28, 2026

बूथों पर डॉ मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम भाजपा नेताओं ने अपने-अपने बूथों पर सुना

• डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया - सुमित मिश्रा


• 2097 बूथों पर हुआ डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण 

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा द्वारा नगर के सभी बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि "डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेहरू जी की गलत नीतियों के चलते केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया और जनसंघ की स्थापना की। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर जो भारत का अभिन्न अंग था, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता था वहां जाने के लिए कोटा परमिट व्यवस्था लागू कर दी, धारा 370 का विरोध करते हुए मुखर्जी ने दिल्ली से लेकर कश्मीर तक बिना परमिट के यात्रा निकाली, उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके संकल्प को साकार करते हुए कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करके एक भारत- श्रेष्ठ भारत के नारे को चरितार्थ किया है। 


भाजपा नेताओं ने बूथों पर सुना मन की बात कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" को भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ता के साथ बूथों पर श्रवण किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर जिले की राऊ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनोद के बूथ क्रमांक 103 पर भाजपा परिवार के सदस्यों के साथ 'मन की बात' को श्रवण किया। 

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, विधायक गोलू शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक 59, बूथ क्रमांक 86 पर यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।


इस अवसर पर बंटी वर्मा, पार्षद रूपाली पेंढाकर, आशीष दाणेज, सचिन जोशी, यश भागवती, दीपेश पचौरी सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रमाण-पत्र डाउनलोड करवाये तथा संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, डिजिटल सशक्तिकरण एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

सांसद शंकर लालवानी ने साकेत नगर स्थित गृह वार्ड में बूथ अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा जी के निवास पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। 


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर सचिवालय पर मासिक संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135 वें एपिसोड को सुना।


विधायक रमेश मेंदोला ने  वार्ड क्रमांक 31, बूथ क्रमांक 214 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का श्रवण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग कार्यशाला आयोजित की गई। 

विधायक मालिनी गौड ने मन की बात कार्यक्रम का 135वाँ संस्करण बूथ क्रमांक 157 पर साथी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।


विधायक मधु वर्मा ने राऊ विधानसभा के वार्ड क्रमांक 76 में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ 

रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का श्रवण किया।


डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम

2097 बूथों पर हुआ बूथ और प्राथमिक सदस्यों का प्रशिक्षण 


जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण के अंतर्गत बूथ समितियों के सदस्यों और प्राथमिक सदस्यों का प्रशिक्षण डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम के पश्चात प्रारंभ हुआ। 2097 बूथ पर प्रोग्राम के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से बूथ और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। संगठन एवं सरल एप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का इतिहास, मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं, नमो एप और भाजपा के प्रमुख संगठनात्मक कार्यक्रम विषयों का प्रशिक्षण लेकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here