नित्य संदेश ब्यूरो
फलावदा। क्षेत्र के गांव बातनौर में पशुओं का दूध निकालने के लिए नल से बाल्टी में पानी भरते समय किसान पंकज (39) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
पिता शोभाराम सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका पुत्र पंकज कुमार सैनी सबरसेबिल के बराबर में लगे पानी के नल से पानी भर रहा था। जैसे ही पंकज ने नल को हाथ लगाया, नल मे उतरे करंट से पंकज को करंट लग गया। इस दौरान गांव का दूधिया दूध लेने के लिए घेर में गया तो पंकज को जमीन पर गिरा देखा। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और बिना कानूनी कार्रवाई के ही शनिवार को गांव के श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गया है।

No comments:
Post a Comment