Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 24, 2026

सीपीआर (बी एल एस एवं ए सी एल एस) का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एनेस्थेसियोलॉजी विभाग ने अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित सीपीआर(बी एल एस एवं ए सी एल एस) का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण में लगभग 24 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। एनेस्थीसिया विभाग ने बीएलएस तथा ए सी एल एस बुनियादी चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त करवाया। 


एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ योगेश मणिक ने उपरोक्त के बारे में बहुत विस्तृत जानकारी साँझा की, प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि ACLS एक अधिक परिष्कृत और उन्नत प्रमाणन पाठ्यक्रम है जो BLS के मूल सिद्धांतों पर आधारित है। आपातकालीन स्थिति के शुरुआती चरणों में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) दिया जाता है, जबकि ACLS वह सहायक चिकित्सा देखभाल है जिसका उपयोग स्वास्थ्य सेवा पेशेवर अस्पताल में उपचार जारी रखने के लिए करते हैं।


विभाग के आचार्य डॉ विपिन धामा ने बताया कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का बीएलएस कोर्स प्रतिभागियों को कई जानलेवा आपात स्थितियों को तुरंत पहचानने, उच्च गुणवत्ता वाले चेस्ट कंप्रेशन देने, उचित सांसें और वेंटिलेशन प्रदान करने और एईडी का शीघ्र उपयोग करने का प्रशिक्षण देता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद द्वारा किया गया। 


डॉ मनीष ने नोएडा से आये प्रशिक्षकों शिजो जॉर्ज, डॉ संतोष, मनु एवं अर्जुन को उनके द्वारा दिये गये प्रशिक्षण हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। समापन कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, सीनियर व जूनियर रेसिडेंट आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने उक्त आयोजन हेतु एनेस्थीसिया विभाग की टीम को शुभकामनाएँ दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here