Thursday, February 12, 2026

'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान' के तहत रैली और कुष्ठ आश्रम भ्रमण का आयोजन किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डा० लता कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़े के अंतर्गत में 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान' के तहत रैली और कुष्ठ आश्रम भ्रमण का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर एन०सी०सी० अधिकारी कैप्टन डा० लता कुमार के नेतृत्व में कुष्ठ जागरूकता पर एक वृहत रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 30 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने किया। रैली महाविद्यालय परिसर से माधवपुरम होती हुई दिल्ली रोड से श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम पहुंची। रैली के दौरान कैडेट्स ने कुष्ठ से बचाव और कुष्ठ रोगियों से छुआछूत न करने संबंधी नारे तख्तियों पर लिखकर उनका प्रदर्शन किया और रैली में उनका सस्वर उच्चारण भी किया। इसके पश्चात् इकाई द्वारा श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम का भ्रमण कर कुष्ठ रोगियों को एन०सी०सी० इकाई द्वारा खाद्यान्न, जूस, नट्स और बिस्किट भी वितरित किए गए। कैडेट्स ने कुष्ठ रोगियों से बात कर उनकी परेशानियों और स्थितियों को भी जानने का प्रयास किया। 

प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने  सामुदायिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित कुष्ठ जागरुकता अभियान और कुष्ठ आश्रम भ्रमण के एनसीसी इकाई के प्रयासों की सराहना की। एनएसएस अधिकारी डॉ मनीषा भूषण ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की। अभियान का संयोजन व संचालन कैप्टन प्रो. लता कुमार ने किया और कैडेट्स द्वारा कुष्ठ रोगियों को स्पर्श कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु सार्थक प्रयास किए। इस अवसर पर कैडेट सलोनी, साक्षी, वंशिका, मानविका, मनीषा, अंजू, अंशु, नेहा, गुंजन, अंशिका, शालू, अनुराधा, सामिया, प्रिया, रिया, नीतू, तनुष्का आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment