Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

तीस लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया




नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। बृहस्पतिवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत डूंगर के सचिवालय में आहुत बोर्ड की बैठक में तीस लाख रूपये के बजट का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों ओर ग्राम पंचायत सचिव ओर लेखपाल भी स्थित रहे। 

ग्राम प्रधान आशा सांगवान की अध्यक्षता में आहुत बोर्ड की बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार व बालेराम ने ग्राम पंचायत की बंजर जमीन पर एक अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। वही ग्राम पंचायत सदस्यों ने गांव में नाली, इंटरलॉकिंग टाइल्स,सीसी रोड बनवाने, कुछ घरों में जल निगम द्वारा स्थापित की गई पानी की टंकी के कनेक्शन लगवाने, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने, गुर्जरों वाले तालाब का जीर्णोद्धार करने ग्राम पंचायत की जमीनों बंजर, चक रोड, पट्टो, खलियान आदि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जो को हटवाने की मांग की। प्राइमरी पाठशाला एक को प्राइमरी पाठशाल न दो में समायोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। बताया कि इन दोनों विद्यालयों में मात्र पचास छात्र ही है। इन दोनों विद्यालयों का समायोजन कर बेहतर शिक्षा छात्रों को दी जाए। क्योंकि इस समय दोनों विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। समायोजन के बाद शिक्षकों को कमी स्वत ही पूरी हो जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य अनीता ने अंबेडकर भवन में पानी की टंकी का कनेक्शन लगवाने की मांग रखी। 

ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने बोर्ड के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके दिए गए सभी प्रस्तावों पर निश्चित रूप से वरीयता पर काम किया जाएगा। ओर ग्राम पंचायत की जमीनों पर जहां भी अवैध कब्जे है, उन्हें हर हाल में कब्जा मुक्त किया जाएगा। कब्जा धारक भले ही चाहे कितना भी प्रभावशाली हो उसे ग्राम पंचायत की जमीन से अपना कब्जा हटाना होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई ग्राम पंचायत की जमीनों ओर चकरोड को प्रशासन के सहयोग से कब्जा मुक्त किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। 

लेखपाल शिवानी ने गांव की बंजर जमीन खसरा स १६० क्षेत्रफल ६३० मीटर पर होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण कराने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया। इसके अलावा गांव में एक बारात घर का निर्माण कराने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत सदस्य गीता ने रखा। ग्राम पंचायत सदस्य नोबहर ने प्रस्ताव रखा कि जिन गली मोहल्लों में खड़ंजा है, उनमें इंटरलॉकिंग टाइल या सीसी रोड बनाई जाए। बैठक का संचालन सचिव कृष्णपाल सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here